पटेढ़ी बेलसर: पटेढी प्रखंड के रसूलपुर साईन में शहीद राजीव शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई
शुक्रवार को 2 :30 बजे रसूलपुर साईन में शहीद राजीव शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर श्री नगर जम्मू से आये सब इंस्पेक्टर रामनिवास पटेल, सीआरपीएफ जवान मधुकान्त कुमार, पूर्व सैनिक अशर्फी साह, फिल्म अभिनेता महेश साह, पंचायत के मुखिया अरुण कुमार साह, सरपंच विनोद साह, पूर्व समिति सदस्य उमेश पटेल सहित अन्य लोगों ने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी