सुखपुरा कस्बे में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सोमवार के दिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह के नेतृत्व में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उपस्थित लोगों के साथ स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तथा कहा कि स्वामी विवेकानंद से युवाओं को सीख लेनी चाहिए।