सुपौल: ऑपरेशन फर्जीवाड़ा: त्रिवेणीगंज नगर परिषद की चेयरमैन कैसे बनीं नेपाली नागरिक?
Supaul, Supaul | Jan 5, 2026 नियम-कानून को धता बताते हुए एक नेपाली महिला के बिहार में पहले सरकारी शिक्षिका और फिर नगर परिषद चेयरमैन बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार मुक्त जागरूकता अभियान के संयोजक व आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह ने पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि नेपाल के सप्तरी जिला की निवासी संगी