सिवनी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में नगर पालिका सिवनी कार्यालय में शुक्रवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। प्रतिवर्ष 30 जनवरी को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से यह मौन धारण किया जाता है।