खेतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोरतलाई में गुरुवार शाम किसान कांतिलाल मगन इंदवेकर के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड खेतिया मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गन्ने की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय पटवारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है।