बागपत: सूरजपुर महनवा पुलिया के निकट साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक युवक ने मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
Baghpat, Bagpat | Oct 11, 2025 कोतवाली बागपत क्षेत्र के टटीरी निवासी मनोज ने शनिवार की सुबह करीब साढे दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब साढे आठ बजे मीतली गांव निवासी कृष्णपाल साइकिल सवार होकर टटीरी से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार युवक ने साइकिल मे टक्कर मार दी। हादसे मे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।