प्रयागराज: सनातन धर्म के प्रचार के उद्देश्य से तिरंगा लेकर स्केटिंग करते हुए युवक भारत यात्रा पर निकला, पहुंचा प्रयागराज
कटनी मध्य प्रदेश के युवा रूद्र पटेल तिरंगा लेकर स्केटिंग पर निकले हैं,और अब तक करीब 5000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुके हैं,गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और सनातन धर्म के प्रचार के उद्देश्य से वह भारत यात्रा पर निकले हैं,आज बुधवार को महाकुंभ पहुंचकर उन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं को गौ माता के रक्षा का संदेश दिया है।