ईसागढ़: ईसागढ़ की बमूरिया पंचायत में ‘एक बगिया मां के नाम’ के तहत पौधारोपण किया गया
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ईसागढ़ तहसील की ग्राम पंचायत बमूरिया में शनिवार को शाम लगभग चार बजे ‘एक बगिया मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने 100 पौधे लगाए और उनके संरक्षण का जिम्मा भी लिया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य चंदेल, सचिव शिवकुमार सिंह रघुवंशी, सरपंच और महिलाएं मौजूद रहीं।