मोहड़ा प्रखंड के चेया और पांडे बिगहा गांव में बुधवार को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत कनिए अभियंता के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 10 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कनिए अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि चेया और पांडे बिगहा गांव में बकाया राशि रहने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था ।