बद्दी: बीबीएन की खस्ताहाल सड़कों पर बलविंदर ठाकुर ने किया तंज, बोले- 'तीन साल में हों चुनाव, तभी होगा विकास'
Baddi, Solan | Aug 20, 2025 हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) की सड़कों की खस्ता हालत को लेकर बीडीसी के पूर्व चेयरमैन बलविंदर सिंह ठाकुर ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। एक पत्रकार वार्ता में ठाकुर ने कहा कि नेशनल हाईवे 105, जिसे इस क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है, की हालत लिंक मार्गों से भी बदतर है। इस हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढों और