निवाड़ी: यातायात पुलिस ने ज़िला मुख्यालय पर 100 वाहन चालकों के खिलाफ की कार्रवाई, वसूला शुल्क
Niwari, Niwari | Sep 15, 2025 निवाड़ी जिले में चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस और निवाड़ी पुलिस ने आज दिन सोमवार को मुख्यालय पर कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का पालन न करने वाले 100 वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्यवाही की ओर 30 हजार का शुल्क वसूला। तो वही नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को यातायात प्रभारी ने फूलमालाएं पहनकर स्वागत किया।