प्रयागराज: महाकुंभ नगर के डीपीएस स्कूल के पास कॉटेज में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घटना प्रयागराज के महाकुंभ नगर के डीपीएस स्कूल के पास की है,जहां पर आज बुधवार को कॉटेज में अचानक भीषण आग लग गई,आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया है,हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है,पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।