जगदीशपुर: आरा-बक्सर हाइवे पर 922 राही होटल के पास सड़क हादसे में ट्रक के खलासी की हुई मौत
आरा-बक्सर हाइवे 922 पर बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के समीप राही होटल के पास सोमवार की दोपहर में सड़क हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर हीं मौत हो गयी। इसको लेकर अफरातफरी मची रही। बताया जा रहा है कि ट्रक का खलासी राही होटल के समीप अपनी ट्रक के खड़ा होने के बाद चाय पीने के लिए सड़क के दूसरी तरफ पैदल हीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार