गोपालगंज: सिरसा मानपुर गांव में सामान खरीदने निकला 9 वर्षीय बच्चा लापता, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज में घर से सामान खरीदने निकला नौ वर्षीय बच्चा लापता हो गया...घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा मानपुर की है...लापता बच्चा महम्मद सलीम का पुत्र दिलशाद अंसारी बताया गया...परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत की है...आरोप है कि किराना दुकान में समान खरीदने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।