गोपालगंज: शहर के जादोपुर मोड़ पर ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, जबरन टैक्स वसूली का आरोप
नगर थाना क्षेत्र के कररिया मोड़ के समीप ई-रिक्शा चालकों से मनमाने तरीके से स्टैंड चार्ज वसूले जाने को लेकर मंगलवार को चालकों ने शहर के जादोपुर मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली जा रही है। जिससे उनकी रोजाना की आमदनी पर असर पड़ रहा है। इस दौरान चालकों ने जादोपुर माेड़ पर कुछ देर लिए यातायात भी बाधित कर दिया।