सिल्ली: न्यू बुंडू चौक के पास छापेमारी, अवैध रूप से बालू ले जा रहा हाईवा ज़ब्त
Silli, Ranchi | Jun 3, 2025 सिल्ली की सीओ अरुणीमा एक्का ने सोमवार की देर रात करीब साढ़े ।। बजे न्यू बुंडू चौक के पास छापेमारी कर अवैध रूप से ओवर लोड करके बालू रांची ले जा रहे हाइवा को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, सीओ द्वारा चालक से बालू का चालान मांगा गया तो चालक ने 400 सीएफटी का चालान दिखाया, जो अवैध था। इसके बाद सीओ ने हाइवा को जब्त कर सिल्ली पुलिस को सौंप दिया।