हनुमानगढ़: जंक्शन के सरस्वती गर्ल्स कॉलेज में बड़ी आगजनी की सूचना से हड़कंप, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तुरंत पहुंचे
जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से सिविल डिफेंस के लिए आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आगजनी एवं आपात स्थिति में त्वरित रेस्पॉन्स, बचाव एवं राहत कार्यांे की प्रभावशीलता का परीक्षण करना रहा।