गोरौल: सोनपुर रेल मंडल के गोरौल रेलवे स्टेशन पर 12 सितंबर से बरौनी-ग्वालियर ट्रेन का होगा ठहराव, समय सारणी जारी
सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के गोरौल रेलवे स्टेशन पर 12 सितंबर से बरौनी ग्वालियर ट्रेन का ठहराव दिया गया है । इस ट्रेन के ठहराव से यात्री एवं लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है । स्टेशन मास्टर ने गुरुवार को 3 बजे दिन में जानकारी दिया । ट्रेन खराब की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी ने दो दिवसीय अनशन किया था।