मांडर: किसानों के 2 लाख रुपये तक के ऋण होंगे माफ, सरकार का बड़ा ऐलान।
Mandar, Ranchi | Jun 14, 2024 कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने शुक्रवार को कहा कि किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये जाएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी बैंकों से प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। 31 मार्च 2020 तक किसानों द्वारा लिया गया 50 हजार से लेकर दो लाख तक के ऋण को वन टाईम सेंटलमेंट के माध्यम से माफ किये जायेंगे। इसके लिये सभी बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है।