एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दो अन्य युवक (साहिल और शिवा) गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शिवा की भी मौत हो गई। तीसरे घायल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।