नैनवां: कलेक्ट्रेट में 20 फरवरी को जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का किया जाएगा समाधान
Nainwa, Bundi | Feb 18, 2025 आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा 20 फरवरी को सुबह 11.30 बजे जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में जन सुविधा केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगी।