शाहबाद: फरेदुआ हाईवे पर साहिया तलाई के पास बाइक के सामने गाय आ जाने से बाइक सवार गंभीर घायल
Shahbad, Baran | Aug 10, 2024 देवरी पुलिस चौकी के फरेदूआ साहिया तलाई के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया। दरअसल युवक बारां से लौट रहा था, तब ही साहिया तलाई के पास बाइक के सामने गाय आ गई। जानकारी के अनुसार कमलेश सहरिया निवासी कुमरौआ अपनी ससुराल गया हुआ था। आते समय सड़क दुर्घटना में वह सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हुआ है। घायल को बारां अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।