बीना: गांधी वार्ड में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से दो पिल्लों की मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिस से की शिकायत
Bina, Sagar | Jan 27, 2026 मंगलवार को गांधी वार्ड 6 नंबर गली में स्कूली चार पहिया वाहन जो तेज रफ्तार से आ रहा था।वाहन चालक ने लापरवाही पूर्ण वाहन चलाते हुए दो पप्पी को कुचल दिया। घटना में दोनों पप्पी की दर्दनाक मौत हो गई।स्थानीय निवासियों ने वाहन चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन लेकिन मौके से वाहन चालक फरार हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन चालक गांधीवार्ड 6 नंबर गली का निवासी है।