झालरापाटन: कोकन्दा में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, राखी मनाने मायके आई थी, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
झालावाड़ के कोकन्दा गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बारां जिले के घट्टी गांव निवासी रेखा (22) राखी का त्योहार मनाने अपने मायके कोकन्दा आई थी। परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात को अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। बुधवार सुबह करीब 7 बजे परिजन उसे एसआरजी हॉस्पिटल ले गए। जहां कुछ देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।