दमोह: तहसील ग्राउंड पर बुंदेली दमोह महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरे कला के रंग, कथक एवं छाऊ नृत्य को देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
Damoh, Damoh | Feb 21, 2024 दमोह बुंदेली दमोह महोत्सव के पांचवें दिन राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी, पूर्व वित्त मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वही महाराष्ट्र पुणे से शमा भाटे के निर्देशन में उनकी टीम के द्वारा कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई साथ ही झारखंड से पधारे कलाकारो ने छाऊ नृत्य की प्रस्तुति दी।