दमोह: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने अवैध शराब ले जा रहे आरोपी को शिवाजी स्कूल के पास से पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Damoh, Damoh | Feb 20, 2024 दमोह भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले शिवाजी स्कूल के पास से अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी राम मिश्रा को 25 पाव देसी शराब के साथ पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।