दमोह: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवाजी स्कूल से निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
Damoh, Damoh | Feb 20, 2024 प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर छत्रपति शिवाजी मंच के द्वारा शहर के शिवाजी स्कूल से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जहां सर्व प्रदान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज का पूजन अर्चन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद शहर भ्रमण कर शोभायात्रा निकाली गई।