थानेसर: LCLO कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
LCLO कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर 19 सितंबर 2025 से धरना दिया हुआ है। कर्मचारियों ने आज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। LCLO कर्मचारी यूनियन के महासचिव पवन पलवल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। उनका पेपर CPLO पोस्ट के लिए लिया और बाद में उनको LCLO बना दिया गया। जिसका भर्ती नियम में कोई भी जिक्र नहीं था।