झालरापाटन: बांसखेड़ी गांव में हिस्ट्रीशीटर की धमकी से परेशान होकर एक अधेड़ ने जान देने की कोशिश की
झालावाड़ के बांसखेड़ी गांव में हिस्ट्रीशीटर की धमकी से परेशान होकर एक अधेड़ ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। 46 वर्षीय फरियाद खां को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फरियाद भाई इरफान ने गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे बताया कि गांव का हिस्ट्री सीटर अपने साथियों के साथ मिलकर फरियाद को धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा है।