केकड़ी में दीपावली पर गोवर्धन पूजा के दिन खेली जानी वाली अंगारो की दीवाली पर कड़ी सख्ती के बावजूद बुधवार शाम 7 बजे युवाओं ने एक दूसरे पर प्रतिबंधित व खतरनाक पटाखे फेंके।हालांकि पुलिस प्रशासन ने माइक के जरिए युवाओं को आगाह किया फिर भी पटाखे फेंक कर उपद्रव शुरू कर दिया।युवाओं ने पुलिस पर पटाखे फेंक दिए जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने हल्का लाठीचार्ज किया।