चिलकाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय बदमाश वसीम उर्फ तोतू को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। घायल अभियुक्त के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार शाम 4:00 बजे क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव द्वारा संबंधित जानकारी दी गई।