कायमगंज: गांव भूड़ नगला में नाली के पानी से पक्का मकान ढह गया, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
कायमगंज कोतवाली के गांव भूड़ नगला निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र मेघनाथ का बंद मकान ढह गया। सार्वजनिक नाली का पानी मकान की नींव में जाने के कारण यह हादसा हुआ। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ। गनीमत रही सुरेंद्र सिंह अपनी पत्नी सरोजिनी और बच्चों के साथ चंडीगढ़ में थे। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मकान ढहने से घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया