पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम आज रविवार को पूरे मुरैना जिलेभर में अकीदत और गमगीन माहौल के बीच मनाया जा रहा है।बीती देर रात शहर के कुलियाना मोहल्ले से तजिए निकालकर आज अलसुबह तक जुलूस निकालकर मातम मनाया गया।शहर में इस अवसर पर 36 छोटे-बड़े ताजियों का जुलूस आज शाम निकाला जायेगा।