डोमचांच नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में मंगलवार को 2 बजे सुमित्रा बैंक्विट हॉल का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। समारोह में डॉ. सत्यनारायण यादव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।