डग: डग पंचायत समिति के 32 ग्राम पंचायतों में एसडीएम ने मनरेगा कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Dug, Jhalawar | Jun 23, 2024 डग पंचायत समिति के 32 ग्राम पंचायतों में एसडीएम दिनेश कुमार मीणा द्वारा मनरेगा योजना के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। स्वयं एसडीएम मौके पर पहुंच कर वहां चल रहे कार्यों का हर प्रकार से गहन निरीक्षण कर अनियमितता मिलने पर सम्बंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई जगह मजदूर अनुपस्थित पाए गए।