उच्चैन: बारैठा बांध की छतरी से युवक ने लगाई छलांग, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही है युवक की तलाश
बारैठा बांध से जुड़ा एक खतरनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक ऐतिहासिक छतरी की ऊंचाई से छलांग लगाकर पानी में नहाते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो युवक ने खुद ही रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके बाद इसे हजारों लोगों ने देखा पसंद किया और साझा किया।