ढोलना कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए गौसपुर भूपाल गढ़ी की रहने वाले रेखा पत्नी राजकुमार ने बताया कि गांव के ही प्रमोद, छोटा और मुनीषा उससे गाली गलौज करने लगे। आरोप है विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।