गढ़वा: दुर्गापूजा पर बारिश का साया: झारखंड में 3 अक्टूबर तक अलर्ट, गढ़वा-रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Garhwa, Garhwa | Sep 28, 2025 झारखंड में दुर्गापूजा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है।रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन राज्य पर असर डाल रहा है। इसके कारण रविवार को झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, गढ़वा, गोड्डा और चाईबासा समेत कई जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।