मझौलिया प्रखंड के सेमरा स्थित जामिया इस्लामिया कुरानिया मदरसा में 24वां जलसा दस्तारबंदी कार्यक्रम सोमवार के दोपहर करीब दो बजे भव्यता, अनुशासन और धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन की अध्यक्षता प्रख्यात धर्मगुरु मुफ्ती जुनैद आलम ने की। कार्यक्रम में उलेमा-ए-किराम, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।