हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने निरीक्षण कर ली परेड की सलामी
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण भी किया। परेड की अगुवाई पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा की गई। परेड में आरएसी सहित विभिन्न थाना चौकी एवं कार्यालय का स्टाफ शामिल रहा।