सागर नगर: मोतीनगर में अज्ञात वाहन ने दो बाइक में मारी टक्कर, दो भाइयों समेत तीन की मौत
मोतीनगर थाना में आने वाले खुरई रोड पर स्थित स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों में से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।