धौलपुर: दुर्गा कॉलोनी में टोरेंट कंपनी के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन
गुरुवार को शहर की दुर्गा कॉलोनी में टोरेंट गैस कंपनी द्वारा डाली जा रही गैस पाइपलाइन के विरोध में कॉलोनीवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बिना उनकी सहमति के गैस लाइन डालने के लिए सड़क खुदाई की जा रही है, जिसे वे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हाल ही में कॉलोनी की सड़क का निर्माण कराया गया है