कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, दो दिन से लगातार बढ़ रहा है पानी, खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर
कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र में बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में बाढ़ का भय उत्पन्न हो गया है। क्षेत्र के किसान, जो पहले सूखे से परेशान थे, अब बाढ़ की आशंका से चिंतित हैं। चकदहा, भूजौली, रामकोला, रिगौली और मिरिहिरिया सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग सतर्क हो गए हैं।