एनएच-148 लालसोट-कोथून हाइवे पर समेल गांव के समीप शनिवार को गौवंश को बचाने के प्रयास में एक पिकअप बेकाबू होकर सडक़ किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई। पिकअप चालक ने सूझबूझता दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित कर लिया। इस दौरान वहां किसी के नहीं होने और आमने-सामने से किसी वाहन के नहीं आने से एक बड़ा हादसा टल गया।