बुधवार को लोक निर्माण विभाग उप मंडल नगरोटा सूरियां के एसडीओ नरेंद्र राणा ने बताया कि लंज नगरोटा सूरियां सड़क मार्ग 26 नवंबर तक मुरमत के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बिल्कुल बंद रहेगा।उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी वाहन वैकल्पिक सड़क मार्ग वासा,जरपाल परगोड आदि मार्ग पर चलेंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।