मनिहारी अधिवक्ता संघ के संस्थापक सदस्य एवं वरीय अधिवक्ता रामावतार प्रसाद चौरसिया के निधन से पूरे मनिहारी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को उनके निधन के बाद रविवार को संध्या करीब 7 बजे उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। मनिहारी कुटी घाट के समीप हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र गुड्डू चौरसिया ने मुखाग्नि दी।