मावली: मावली में सांसद सीपी जोशी ने पारंपरिक पशुमेले का उद्घाटन किया, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद
Mavli, Udaipur | Oct 7, 2025 उदयपुर जिले के मावली में सांसद सीपी जोशी ने पारम्परिक पशुमेले का उद्घाटन किया। इस दौरान एसडीएम के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मेले में मंगलवार रात्रि 8 बजे तक भीड़ उमड़ने के साथ ही रौनक छाने लग गई है। दरसल नगर पालिका मावली द्वारा आयोजित श्रीचामुण्डा माताजी का 45 वां विशाल पशु मेला उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सीपी जोशी ने भाग लिया।