सिविल लाइन स्थित भरहुत होटल में बुधवार की दोपहर दो बजे कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के कद्दावर नेता शामिल हुए जहां कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से केंद्र एवम प्रदेश की सरकार पर जमकर निशाना साधा।