सिराथू: आइजीआरएस की प्राप्त शिकायत का भौतिक सत्यापन करने के लिए जिला अधिकारी कैम गांव पहुंचे
कौशांबी जिला अधिकारी मधुसूदन बृहस्पतिवार दोपहर सिराथू तहसील क्षेत्र के कैमा गांव पहुंचे थे। जमीनी मामले को लेकर वादी द्वारा आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। विवाद को सुलझाने के लिए सिराथू एसडीएम योगेश कुमार और राजस्व टीम को भी मौके पर डीएम ने बुलवाया।डीएम ने दोनों पक्षों को भी बुलवाकर मामला हल कर दिया है तथा दोनों पक्षों को संतुष्ट किया है।