हुज़ूर: भोपाल एयरपोर्ट रोड के सूरज नगर में सीनियर एडवोकेट के घर बड़ी चोरी
Huzur, Bhopal | Dec 30, 2025 एयरपोर्ट रोड स्थित सूरज नगर में सीनियर एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। 25-26दिसंबर की दरम्यानी रात नकाबपोश बदमाशों ने पहले घर में मौजूद दो पालतू कुत्तों को मांस और बिस्किट खिलाकर शांत किया। इसके बाद में गेट और बाउंड्रीवॉल फांदकर हथियार और औजारों के साथ घर में घुसे बदमाशों ने दरवाजे अलमारियों के ताले तोड़े|